Wednesday, 8 April 2015

HP ने लॉन्च किए एक साथ 7 टैब

HP ने एंड्रॉयड, बिंग और विंडोज फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अलग-अलग साइज के 7 टेबलेट लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 33000 रुपये से 85000 रुपये के बीच में रखी गई है.
इन टेबलेट्स में HP प्रो स्लेट7, HP प्रो स्लेट 12, HP प्रो, प्रो स्लेट 10 ईई, प्रो 10 ईई, एलिटपेड 1000जी2, एलिटपेड 1000जी2 रग्ड शामिल है. इसके अलावा हाई एंड टेबलेट्स के साथ मैजिक स्टाइलस पेन भी दिया गया है.
HP के इन टेबलेट्स में रैम और प्रोसेसर के आधार पर कई सारे वेरियंट्स की च्वॉयस दी गई है. इसके अलावा इसमें 16 और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा 32 से 182 जीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट तक के मॉडल भी दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के मामले में ब्लूटुथ 4.0, वाय-फाय तथा नियर फील्ड कम्यूनिकेशंस जैसे फीचर्स इनमें दिए गए हैं.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post