मुंबई. बॉलिवुड एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मानो अब अकेले रहने की आदत सी पड़ गई है. लगभग अमेरिका में दो महीने बिताकर लौटी प्रियंका तलाश रही है अपने लिए नया आशियाना जहां पर वे अकेली रहेंगी.
पिग्गी चॉप्स की मां मधु चोपड़ा व भाई सिद्धार्थ नए घर में उनके साथ नहीं रहेगें. चर्चा है कि प्रियंका को अपने अलग घर में रहने की इजाजत भी मिल गई है नया घर मिलते ही प्रियंका बहुत जल्द ही उसमें शिफ्ट भी हो जाएंगी.
वैसे आपकों बता दे कि कुछ वक्त से आलिया भट्ट भी अपने परिवार से अलग रहने का मन बना रही हैं.
वहीं बी-टाउन के लव बर्ड्स रणबीर कपूर कटरीना कैफ भी एक साथ एक ही घर में रहते हैं.

No comments:
Post a Comment