पटना. बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर जिले में नाबालिग को प्यार में फंसा कर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के खगौल इलाके की है जहां दसवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग का उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसे अपने दोस्तों में बांट दिया। दोस्तों ने वीडियो के बदले पीड़िता को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और इनकार करने पर वीडियो को वाट्सऐप पर डाल दिया। ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रोहित कुमार सहित उसके दोस्त सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस चार फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। 20 वर्षीय रोहित मेस चलाने का काम करता है, जबकि 22 वर्षीय सुधीर भी निजी कंपनी में काम करता है।
खगौल के एसएचओ राजीव कुमार सिंह के मुताबिक छात्रा जिस रास्ते से स्कूल आती-जाती थी, वहां पर रोहित उसका इंतजार करता था। इसी बीच रोहित ने दोस्त बनाकर पहले छात्रा का मोबाइल नंबर लिया फिर उससे बात करने लगा। इसी बीच संबंध स्थापित करते हुए रोहित ने पीड़िता का चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेल से तंग आ गई थी पीड़िता
पुलिस का कहना है कि नाबालिग छात्रा का वीडियो रेलवे अधिकारियों के लिए बने गेस्ट हाउस के नजदीक एक आउट हाउस में बनाया गया। एक दिन रोहित के दोस्त सुधीर ने लड़की को फोन कर बुलाया। वहां अन्य चार दोस्त भी थे। सभी ने उसे वीडियो दिखाया और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। ऐसा न करने पर इंटरनेट, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। फिर तो पीड़िता को रोज ही धमकी भरे फोन आने लगे। मानसिक रूप से टूट चुकी छात्रा ने अंत में परिजनों की मदद ली और रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सुधीर ने बांटा वीडियो
सूत्र बताते हैं कि रोहित ने अश्लील वीडियो बनाकर इसे सुधीर को दिया। फिर सुधीर ने अपने चार साथियों को वह वीडियो मोबाइल पर भेज दिया। सुधीर पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है और उसने संबंध बनाने पर वीडियो किसी को न दिखाने की बात कही थी। पीड़िता द्वारा संबंध बनाए जाने से इनकार करने से बौखलाए सुधीर ने अश्लील वीडियो को वाट्सऐप के जरिए अपने चार अन्य दोस्तों में बांट दिया। पुलिस ब्लैकमेल करने वाले सुधीर के फोन का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसके जरिए वीडियो वाट्सऐप पर डाले गए

थे। सुधीर और रोहित के मोबाइल के सीडीआर को भी पुलिस खंगाल रही है।
आरोपियों पर लगेंगी पॉस्को की धाराएं
पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर पर जांच में जुटी है। इधर, आरोपी रोहित व सुधीर को जेल भेज दिया गया है। दानापुर के डीएसपी राजेश कुमार ने कहा, '' आरोपियों पर पॉस्को की धाराएं लगाई गई हैं। मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 376 (रेप), 34-बी, 354-सी (यौन शोषण) और 120-बी (साजिश) की धाराएं लगाई हैं। इसके अलावा उनके ऊपर आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक इस्तेमाल के जरिए अश्लील वीडियो या मैटर का लेनदेन ) के तहत भी कार्रवाई होगी।शुक्रवार को कोर्ट बंद होने के कारण छात्रा का बयान दर्ज नहीं हो सका और न ही मेडिकल टेस्ट।''

No comments:
Post a Comment