Saturday, 4 April 2015

नहीं रहे भारत के दिग्गज पर्वतारोही मल्ली मस्तान बाबू

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पर्वतारोही मल्ली मस्तान बाबू की मृत पाए जाने की बात की पुष्टि कर दी गई है। मल्ली अर्जेंटिना और चिली के ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने गए थे, जिसके बाद से ही उनके लापता होने की खबरें सामने आईं थी।

मल्ली के दोस्तों और उनके शुभचिंतकों ने फेसबुक पर "रेस्कयू मल्ली मस्तान बाबू" नाम का पेज बनाया था, जिसपर इस पर्वतारोही की मौत की खबर की घोषणा की गई। पेज पर लिखा गया, "पहाड़ो ने अपने सबसे पसंदीदा बच्चे को बरकरार रख लिया...आर.आई.पी(रेस्ट इन पीस) मल्ली मस्तान बाबू।"

मल्ली दुनिया भर में फास्टेस्ट "7 सम्मिटर"(शिखर) के नाम से जाने जाते थे। ये नाम उनको इसलिए मिला था क्योंकि उन्होंने सभी सात महाद्वीपों में सबसे ऊंचे शिखर चढ़े थे। आपको बता दें कि मल्ली के लापता होने की खबरें 24 मार्च को सामने आईं थी। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने मल्ली बाबू की खोज के लिए साउथ अमेरिका से अधिकारियों के साथ संपर्क भी किया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post