Wednesday, 8 April 2015

गुजरातः VHP, RSS के चलते हिंदू इलाके में घर बेचने को मजबूर हुआ मुस्लिम परिवार

भावनगर. गुजरात के भावनगर में सालभर पहले घर खरीदने वाले मुस्लिम व्यापारी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के दबाव के चलते अपना बंगला बेचने के लिए मजबूर हुआ। स्क्रैप डीलर अली असगर जावेरी ने भावनगर के हिंदू बहुल इलाके में 10 जनवरी 2014 को बंगला लिया था। बंगला खरीदने के कुछ दिनों बाद ही आसपास के हिंदू पड़ोसी उनके विरोध में उतर गए थे। विहिप के नेता प्रवीण तोगड़िया ने विरोध करते हुए वहां के लोगों से अपील की थी कि मुस्लिम परिवार को घर में न घुसने दें। सालभर विरोध और रस्साकशी के बाद आखिकार 30 दिसंबर 2014 को बोहरा मुस्लिम व्यवसायी ने अपना बंगला रियल इस्टेट कंपनी भूमति एसोसिएट्स को बेचा दिया। जब उन्होंने अपना बंगला बेचा तो उन्हीं संगठनों के सदस्यों ने डील में बिचौलिए की भूमिका निभाई जो इलाके में उनका विरोध करते थे। भूमति एसोसिएट्स तीन जैन लोगों की साझेदारी कंपनी है।
बता दें कि पिछले साल जनवरी में विहिप के नेता प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू इलाके में घर खरीदने वाले इस मुस्लिम परिवार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई की थी। उन्होंने मुस्लिम परिवार को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद स्थानीय थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
हिंदू इलाके में मुस्लिम परिवार के खिलाफ विरोध का नेतृत्व करने वालों में से एक आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''जावेरी ने इस इलाके में अपनी पहुंच बढ़ाने की बहुत कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह अपना बंगला किसी हिंदू परिवार को किराए पर दे देंगे पर हमने इसे इनकार कर दिया। वह इस बंग्लो को फिल्मों की शूटिंग के लिए कंपनी को भी देने की कोशिश की लेकिन हमने इसकी अनुमित नहीं दी। हम शुरू से ही रियल-इस्टेट डेवलपर्स से संपर्क में थे और जब उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि पड़ोसी यहां उन्हें नहीं रहने देंगे तो वह बंगला बेचने के लिए तैयार हो गए।''
150 बंगले में केवल मुस्लिम परिवारों के नाम
हिंदू बहुल मेघानी सर्किल इलाके में करीब 150 बंगला हैं जिसमें केवल चार ही मुस्लिमों के नाम पर दर्ज हैं। इन चार मुस्लिम परिवारों में भी दो परिवार 2002 में हुए दंगे के बाद शिशो विहार चले गए। जावेरी ने 49 लाख में यह बंगला होटल व्यवसायी किशोरसिन्ह गोहली से खरीदा था। बंगला खरीदने के दो महीने बाद ही इलाके के हिंदू पड़ोसी इसका विरोध करने लगे। उन्हें मुस्लिम परिवार के रहन सहन और खाने-पीने के तौर तरीकों को लेकर आपत्ति थी। यदि ऐसे परिवार रहेंगे तो फिर अन्य मुस्लिम परिवार वालों की इलाके में आवाजाही बढ़ जाएगी।
राम दरबार, भजन का आयोजन कर होता था विरोध
आरोप है कि विरोध में हिंदू पड़ोसी वहां राम दरबार लगाने लगे, बंगले के निकट प्रत्येक शाम को वहां हनुमान चालीसा और भजन का आयोजन होने लगा। इसी राम दरबार में 19 अप्रैल 2014 को प्रवीण तोगड़िया को आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर अपने भाषण में तोगड़िया ने हिंदू परिवार वालों से कहा था कि यदि 48 घंटे में जावेरी बंगला खाली नहीं करते हैं तो भावदेवड़ी स्ट्रीट में स्थित उनके ऑफिस पर हमला करें।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post