नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह बारिश के कारण डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। प्रीतम ने रवींद्रनाथ टैगोर की बंगाली रचना को गाकर समारोह की शुरुआत की। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली, सनराइजर्स के शिखर धवन और सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ईडन गार्डन में पहुंच चुके हैं।
बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी में सुपर स्टार ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर परफॉर्म करते नजर आएंगे। उनके साथ लगभग 400 कलाकार भी होंगे। कार्यक्रम के प्रेजेंटर अभिनेता सैफ अली खान होंगे। फरहान अख्तर, संगीत निर्देशक प्रीतम के अलावा अनुष्का शर्मा जैसे स्टार भी इस कार्यक्रम में परफाॅर्म करेंगे।
गौतम गंभीर सबसे सामने पेश करेंगे ट्रॉफी
सभी आठ टीमों के कप्तान इस मौके पर मौजूद रहकर क्रिकेट भावना की शपथ लेंगे। गत चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ट्रॉफी सबके सामने पेश करके नए सत्र की शुरुआत करेंगे।

No comments:
Post a Comment