Wednesday, 8 April 2015

सैलरी नहीं बढ़ा रहा था फैक्ट्री का वाइस प्रेसिडेंट, मजदूरों ने कर दी हत्या

भुवनेश्वर. ओडिशा में कंपनी मैनेजमेंट द्वारा सैलरी न बढ़ाने से नाराज मजदूरों ने कुछ भाड़े के बदमाशों के साथ मिलकर फैक्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट का मर्डर कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी फरार हैं।
लोकल पुलिस का कहना है कि ढेंकानाल कस्बे से कुछ दूर मेरामुंडली क्षेत्र में एक एलॉय फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में शिवा नारायण मिश्र वाइस प्रेसिडेंट थे। मंगलवार सुबह शिवा अपनी एसयूवी से ऑफिस जा रहे थे उसी समय कुछ मजदूरों ने उनकी कार को रोककर उन्हें कार से बाहर खींच लिया और कुछ दूर ले जाकर लोहे की रॉड्स और पत्थरों से पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां मौजूद कुछ दूसरे लोगों ने मिश्रा को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मिश्रा ने हालांकि मौत से पहले पुलिस को अपना बयान जरूर दिया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाकी फिलहाल फरार बताए गए हैं।
फैक्ट्री बंद है लेकिन सैलेरी बढ़ाने की मांग थी
यह फैक्ट्री चार साल पहले ही प्रोडक्शन बंद कर चुकी थी। इसमें भाड़े के कुछ मजदूर थे और ये लगातार फैक्ट्री मैनेजमेंट से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन मैनेजमेंट इससे इनकार कर रहा था। पुलिस के अनुसार मिश्रा ने फैक्ट्री के कुछ मजदूरों को नौकरी से भी निकाल दिया था। कुछ मजदूरों ने मिश्रा से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन उन्होंने मिलने से भी मना कर दिया। पुलिस के अनुसार इसी से नाराज आठ से दस लोगों ने मिश्रा पर हमला किया था। हमले के दौरान मिश्रा का ड्राइवर भाग कर फैक्ट्री पहुंचा और वहां से लोगों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। बुरी तरह घायल मिश्रा को कटक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post