Wednesday, 8 April 2015

मुंबई इंडियंस को KKR के इन 5 खिलाड़ियों से है खतरा, सचिन ने टीम को दिया 'गुरुमंत्र'

खेल . मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंडुलकर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन मैदान पर होने वाले आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले के लिए गुरुमंत्र दिया। ईडन गार्डन में दोनों टीमें उस मुकाबले की तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान सचिन अपनी टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझाते नजर आए। सचिन कोलकाता आते ही सीधे ईडन गार्डन अपनी टीम के खिलाड़ियों के पास पहुंच गए। सचिन मुंबई इंडियंस के दो घंटे तक चले लंबे अभ्यास सत्र के दौरान मैदान में मौजूद रहे और टीम के सभी 26 खिलाड़ियों के अभ्यास को गौर से देखते रहे। मुंबई इंडियंस और गत चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच ओपनिंग मुकाबला ईडन गार्डन में शाम को 8 बजे से खेला जाएगा।
मुंबई के अभ्यास के दौरान कोच और पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी मौजूद थे। मास्टर ब्लास्टर की उपस्थिति को लेकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "वह पिछले सात वर्षों से हमारी टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी हमारे लिये प्रेरणा का काम करती है। हमें जब भी उनकी जरूरत होती है वह हमेशा हमारे लिये मौजूद रहते हैं।" रोहित ने कहा, "सचिन मैच को लेकर अपने विचार साझा कर रहे थे।"
इसलिए होंगी कप्तानों पर निगाहें
गत चैम्पियन केकेआर अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर जीत के साथ खाता खोलने के लिए आतुर होगा। एक ओर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे कप्तान गौतम गंभीर होंगे तो दूसरी ओर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा अपनी टीम मुंबई को एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचाने के इरादे से उतरेंगे। केकेआर ने वर्ष 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया तो रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013 में खिताब जीता।
सुनील नारायण : चौंका सकते हैं फिरकी से
ओपनिंग मुकाबले में सभी की निगाहें कोलकाता के स्पिनर नारायण पर रहेंगी। वह संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण लगे प्रतिबंध से वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। बीसीसीआई से मिली क्लीन चिट के बाद अपनी आईपीएल टीम का हिस्सा बन पाए हैं। केकेआर की सबसे बड़ी ताकत सुनील नारायण ही हैं। उन्होंने अब तक 67 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग 19 रन देकर 5 विकेट रहा है। सुनील नारायण ऐसे बॉलर माने जाते हैं, जो अपनी बॉलिंग के दम पर मैच जीतवाने में सक्षम हैं। उनकी लहराती गेंदों का सामना करना सबके बस का नहीं होता है। उनकी फिरकी अगर चल जाए तो किसी की जरूरत नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post