चाइना में मंगलवार को श्याओमी ने एक इवेंट किया इस इवेंट इवेट के दौरान कंपनी ने अपने फ्लैगशिप Mi 4 की कीमत में कटौती का भी ऐलान किया, दरअसल ये इवेंट कंपनी की पांचवी सालगिरह पर किया गया था.
2014 में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत अब 17,99 स्यान (18,000 रुपये) होगी इससे पहले इस फोन की कीमत 20,000 रुपये थी.GizmoChina की खबर के मुताबिक Mi 4 का 2 जीबी वाले 'लाइट' वैरिएंट की कीमत 1699 स्यान (17,000 रुपये) होगी जो इससे पहले 17,99 रुपये थी.
ये कटौती अभी सिर्फ सिर्फ चाइना में ही लागू होगी, पर जल्द ही इसे दूसरे देशों भी लॉन्च किया जाएगा.
लुकवाइज़ Mi4 ऐपल के आईफोन 5एस और 5एस जैसा दिखता है. इसमें एक खास तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे आप इसका कलर टैम्प्रेचर बदल सकते हैं.
कंपनी ने इससे पहले श्याओमी Mi3 लॉन्च किया था, जिसके बाद Mi4 सीरीज लॉन्च करने का फैसला लिया गया. पोर्टफोलियो और मेकअप की तकनीकी इस फोन को खास बनाती है. कंपनी ने हाल ही मे यह दावा किया था कि जुलाई महीने तक कंपनी का 1 मिलियन स्मार्टफोन बेचने का टारगेट है.
क्या खास है Mi4 में
इस फोन मे 2.5 गीगा हर्ट्ज क्वाडकोर स्नैप ड्रैगन 801 प्रोसेसर लगा है और इसकी रैम 3 जीबी की है. Mi 4 16 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट मेमोरी वर्ज़न हैं. इस स्मार्टफोन की मेमोरी को एक्सपेंड नहीं किया जा सकता.
इस फोन के डिस्पले की बात करें तो इसमें 5 इंच का फुल HD डिस्पले है. साथ ही Mi4 में 13 मैगापिक्सल रीयर कैमरा और 8 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है. इस स्मार्टफोन में 3080mAh की बैटरी लगी है.
कंपनी का दावा है Mi 4 की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ दिन का बैटरी बैकअप देती है. इसके साथ इसमें क्विक चार्जिंग का फीचर भी है जिससे एक घंटे में करीब 60% तक चार्ज हो सकता है.
इस स्मार्टफोन की एक और खासियत है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम. Mi 4 श्याओमी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 6 को सपोर्ट करता है जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम किटकैट 4.4 पर आधारित है.

No comments:
Post a Comment