Thursday, 2 April 2015

धोनी-जीवा की पहली मुलाकात पर साक्षी हुई नाराज!

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ स्वदेश भारत लौट चुके है। ऐसे में� जाहिर है उन्होंने अपने घर जाकर अपनी बेटी जीवा को पहली बार गोद में पकड़ा होगा, घुमाया होगा और प्यार किया होगा।� कुछ इसी तरह का एक वीडियो धोनी और जीवा का यूट्यूब पर वायरल हुआ है।

आपको बता दें कि� ऑस्ट्रेलियाई दौरे के वक्त वर्ल्ड कप से ठीक 8 दिन पहले गुड़गांव में धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया था। धोनी के नाम सुझाने पर बेटी का नाम जीवा रखा गया। 8 दिन बाद धोनी अपनी टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप में बिजी हो गए। लंबे इंतजार के बाद धोनी अपने घर पहुंच चुके है। 

यूट्यूब पर जारी इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा को पहली बार देखकर, गोद में उठाकर फूले नहीं समां रहे है। धोनी और जीवा का यह वीडियो खूब वायरल हुआ है।� इस मामले में साक्षी धोनी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में उनका गुस्से का पता चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post