कोलकाता. मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को घरेलू मैदान ईडन गार्डन में हुए इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के आठवें संस्करण के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हरा दिया। केकेआर के लिए कप्तान गौतम गंभीर (57), मनीष पांडे (40), सूर्यकुमार यादव (46*) और यूसुफ पठान (14*) ने तूफानी पारी खेली। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जवाब में कोलकाता ने 9 बॉल शेष रहते 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दो विकेट लेकर केकेआर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोर्ने मोर्कल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (98*) और कोरी एंडरसन (55*) की तोबड़तोड़ हाफ सेन्चुरी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन रोहित शर्मा ने 65 बॉल में 98 और कोरी एंडरसन ने 41 बॉल में 55 रन बनाकर तीन विकेट पर 168 रनों तक पहुंचा दिया।

रोहित सेन्चुरी से चूके
रोहित अपनी सेन्चुरी तो पूरी नहीं कर सके, लेकिन एंडरसन के साथ चौथे विकेट के लिए 14.4 ओवरों में 8.93 के औसत से 131 रन जोड़कर उन्होंने टीम को 20 ओवरों में 168 रनों का बड़ा स्कोर जरूर दिला दिया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (5) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव को कैच थमा पवेलियन लौट गए। फिंच का विकेट मोर्ने मोर्कल ने लिया।

37 रनों पर गिरा तीसरा विकेट, तारे-रायुडू सस्ते में आउट
आदित्य तारे (7) भी 37 के कुल योग पर शाकिब अल हसन का शिकार हो गए। तारे का कैच भी उमेश ने ही लपका। बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे मोर्कल ने अंबाती रायुडू को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और 37 के स्कोर पर ही मुंबई का तीसरा विकेट चटका दिया। इसके बाद कप्तान रोहित और एंडरसन ने अंत तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रन बटोरे। रोहित ने 65 गेंदों का सामना कर 12 चौके और चार छक्के लगाए, जबकि एंडरसन ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़े।

मोर्कल ने चटकाए दो विकेट
नाइटराइडर्स के लिए मोर्केल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। पहले ओवर में केवल तीन रन देने वाले उमेश ने अगले दो ओवरों में 33 रन लुटा दिए। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन परीक्षा पास कर आईपीएल-8 में खेलने आए कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण भी रोहित और एंडरसन के आगे प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर सके और चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 28 रन लुटाए।

> केकेआर की पारी : मनीष पांडे की जोरदार पारी
169 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा। उन्हें 9 रनों के निजी स्कोर पर कोरी एंडरसन ने हरभजन सिंह के हाथों लपकवाया। इसके बाद मनीष पांडे और गौतम गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 9.1 ओवर्स में 85 रनों की पार्टनरशिप की। यह जोड़ी तब टूटी, जब मनीष पांडे सिक्स उड़ाने के चक्कर में हरभजन सिंह की बॉल पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हुए। मनीष ने 24 बॉल में 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
गंभीर और सूर्यकुमार की तूफानी पारी
गंभीर शुरू से ही आक्रामक नजर आ रहे और इस बीच तेज शॉट खेलने के चक्कर में उनका एक बल्ला भी बीच से दो टुकड़े हो गया। गंभीर ने मनीष के साथ मैच में जो ऊर्जा झोंकी थी, उसे मनीष के जाने के बाद युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (नाबाद 46) ने बरकरार रखी। गंभीर (57) ने अपनी हाफ सेन्चुरी के दौरान 43 बॉल का सामना किया। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार ने यूसुफ पठान (नाबाद 14) के साथ चौथे विकेट के लिए 11.76 के औसत से नाबाद 44 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। सूर्यकुमार ने इस बीच 20 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में एक चौका और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का मैच का सबसे लंबा 101 मीटर दूरी वाला भी रहा। मुंबई का कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका। कोरी एंडरसन, जसप्रीत बुमराह और हरभजन को एक-एक विकेट मिले।

No comments:
Post a Comment