Thursday, 9 April 2015

मोदी के पास दिमाग है ही नहीं: ममता बनर्जी

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी के पास दिमाग नहीं है। ममता भूमि अध्यादेश के खिलाफ अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली में बोल रही थीं।

ममता ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम का मजाक उड़ाते हुए अपने अंदाज में कहा, 'मन का बात, पता नहीं है कैसा बात। दिमाग ही नहीं है तो दिमाग चलेगा कैसे?' ममता ने कहा,'मोदी लगातार झूठे भाषण दे रहे हैं। वे (बीजेपी) सिर्फ सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने में लगे हुए हैं। वे चर्चों को नष्ट कर रहे हैं और सांप्रदायिक घटनाओं को उसका रहे हैं।'

ममता ने कहा,'हमने सबसे पहले भूमि अध्यादेश का मसला उठाया। हम हमेशा से जबरदस्ती किसी किसान की जमीन लिए जाने के खिलाफ हैं। हम किसी दबाव के आगे कभी नहीं झुकेंगे। भूमि मसले पर हमारा रुख पहले जैसा ही है।'

सीबीआई नोटिस के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस जैसी गरीब पार्टी का अकाउंट डीटेल्स चाहते हैं। ममता ने बीजेपी की ओर इशारा किया और कहा,'उनके बारे में आप क्या कहेंगे? क्या उन्होंने कभी अपने चुनावों के खर्चे के बारे में बताया?'

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post