नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की वजह से आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम 20 से 25 प्रतिशत तक और अनाजों के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उद्योग एवं वाणिज्य संगठन एसोचैम और स्काईमेट वेदर के संयुक्त अध्ययन के मुताबिक खराब मौसम के कारण सब्जियों और गेहूं की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है जिसके कारण इनके दाम अप्रैल से बढऩे शुरु हो जाएंगे।
"मानसून 2015 खेती-व्यवसाय खतरा या अवसर" शीर्षक से तैयार इस रिपोर्ट के मुताबिक आम, केला, अंगूर आदि जैसे फलों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। एसोचैम ने बताया कि गेहूं, तिलहन और दाल जैसी रबी फसलें एवं टमाटर, गोभी और धनिया जैसी सब्जियां खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
गौरतलब है कि सरकारी आकलन के मुताबिक 14 राज्यों में करीब 106.73 लाख हेक्टेयर की फसलें इस बरसात में बर्बाद हुई हैं। जारी अध्ययन में इस साल जून से सितंबर के दौरान भारत में सामान्य मानसून रहने की संभावना जताई गई है और कहा गया है कि इस दौरान औसतन 102 फीसदी बारिश हो सकती है।
No comments:
Post a Comment