Friday, 3 April 2015

मगध एक्सप्रेस में मिली बदहवास नवविवाहिता

मगध एक्सप्रेस में गुरुवार शाम को बदहवास हालत में मिली नवविवाहिता को देर रात दीनदयाल अस्पताल में होश आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह बांदा की रहने वाली है और उसकी शादी गत 11 मार्च को कानपुर से हुई है।
गत बुधवार को वह अपने पति के साथ कानपुर के एक सिनेमाघर में छह से नौ फिल्म देखने गई थी। फिल्म छूटने के बाद उसका पति बाइक लेने स्टैंड पर चला गया और वह सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कार में आए चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसने जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की, तो चारों ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बदहवास हो गई। उसका आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। वह ट्रेन में कैसे पहुंची, यह उसे नहीं पता है।
देर रात नवविवाहिता को होश आ गया है। उसने आरोप लगाया है कि कानपुर में चार युवकों ने उसे अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया है। अभी उसकी स्थिति ठीक नहीं है। मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
- अरविंद सिंह राठौर, इंस्पेक्टर, जीआरपी

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post