श्रीनगर : अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ़्तारी के विरोध में श्रीनगर प्रदर्शन कर रहे अलगाववादियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। अलगाववादी समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। अलगाववादियों ने त्राल में मार्च करने की भी कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
आज सुबह श्रीनगर में पुलिस ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को ही सैयद अली शाह गिलानी के साथ नजरबंद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एनडीटीवी से बात करते हुए मसर्रत आलम ने कहा कि यहां सारी बातें ताकत के जोर पर ही होती हैं और नजरबंदी या गिरफ्तारी मेरे लिए कोई नई बात नहीं है।
दरअसल, मसर्रत शुक्रवार को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के साथ मिलकर पुलवामा जिले के त्राल में एक रैली करने वाले थे।
शुक्रवार सुबह गिरफ़्तारी से पहले मसर्रत ने कहा, गिलानी और मुझे नजरबंद रखा है... उनका मकसद है 'त्राल चलो' के प्रोग्राम को नाकाम बनाया जाए...हम तो जिहाद जारी रखेंगे।
No comments:
Post a Comment