Saturday, 18 April 2015

चोरी-छिपे भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है चीन

सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, बढ़ सकता है विवादचीन विवादित दक्षिण चीन सागर में एक कृत्रिम द्वीप पर चुपके से और बड़ी ही तेजी के साथ हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है।

इस हवाई पट्टी पर काफी बड़े विमान भी उतरने में सक्षम होंगे। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से चीन की इस चोरी का पता चला है। चीन के इस कदम से क्षेत्र में नए सिरे से विवाद पैदा हो सकता है।

23 मार्च को उपग्रह से ली गई तस्वीरों में 503 मीटर की एक पक्की सतह दिखाई पड़ी। चीन का दावा है कि यह पट्टी 53 मीटर की है। फेरी क्रास रीफ के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित इस इलाके को चीन ने वर्ष 2014 के आखिरी में द्वीप के तौर पर तब्दील करना शुरू किया था।
चीन ने इसके बाद से यहां बड़े पैमाने पर भूमि का निर्माण किया। आईएचएस जेन्स डिफेंस वीकली के मुताबिक, चीन की ओर से निर्मित इस भूमि पर करीब 3000 मीटर का रनवे बनाने की क्षमता है।

एयरबस डिफेंस एंड स्पेस की ओर से उपलब्ध कराई गई तस्वीरों के मुताबिक, चीन सुबी रीफ पर भी कृत्रिम द्वीप बना रहा है, अगर इन दोनों को जोड़ दिया जाए तो दूसरी हवाई पट्टी के लिए भी पर्याप्त भूमि हो जाएगी।

खबर के मुताबिक द्वीप के निर्माण के साथ ही चीन ने अगले चरण के तहत हवाई पट्टी के कुछ हिस्सों के लिए जमीन तैयार करने और उसे पक्का करने की तैयारी कर ली है। इसके अतिरिक्त कामगारों ने करीब 400 मीटर पट्टी को पक्का करने का काम लगभग पूरा कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post