Wednesday, 15 April 2015

कश्मीर में फिर भारत विरोधी नारे


सरेआम देशद्रोहः पाक झंडा लहराया, भारत विरोधी नारे

श्रीनगर। दिल्ली से श्रीनगर लौटे हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी के स्वागत में अलगाववादियों ने पाकिस्तानी झंडे फहराए। जिस समय वहां मौजूद युवा पाकिस्तानी झंडे लहरा रहे थे और भारत विरोधी नारे लगा रहे थे, उस समय हाल ही में जेल से छूटा अलगाववादी नेता मसरत आलम भी मौजूद था।
उन्होंने न सिर्फ पाक झंडा लहराया बल्कि 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, मेरी जान, मेरी जान... पाकिस्तान पाकिस्तान और हाफिज सईद का क्या पैगाम, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान जैसे नारे लगाए।' 
मसरत आलम 2010 में हुए प्रदर्शनों और पथराव की घटनाओं का मास्टरमाइंड था जिसमें सौ से ज्यादा युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वो जेल में ही था।
नवंबर-दिसंबर 2014 के विधानसभा चुनावों में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और बीजेपी के साथ मिलकर उसने राज्य में सरकार बनाई जिसके बाद मसरत को रिहा कर दिया गया।
आज की रैली में पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने की बीजेपी ने निंदा की है। वहीं शांतिपूर्ण चुनावों का श्रेय पाक और आतंकवादियों को देने वाले राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अब तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post