अब रेलयात्री डाट इन (railyatri.in) नाम की कंपनी ने एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) बनाया है, जिसमें यह सब जानकारी मिल जाती है। रेलयात्री डाट इन केसीईओ मनीष राठी ने बताया कि जब उनकी रिसर्च टीम ने इस बारे में जानकारी दी तो वह अचंभित रह गए।
उसके बाद लगा कि यदि यह सब जानकारी लोगों को मिल जाए तो वह आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सकता है। इसलिए ऐप पर अब यह सब जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
ऐप के सर्वे में बताया गया है कि सियालदह से नई दिल्ली आने वाली एसी दुरंतो एक्सप्रेस औसतन सवा दो घंटे देरी से चलती है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस रोज पांच घंटे से भी ज्यादा देरी से चलती है। इसी तरह हावड़ा नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी रोज पांच घंटे से अधिक देरी से चलती है।
राठी का कहना है कि दूरंतो एक्सप्रेस का दर्जा तो राजधानी एक्सप्रेस की तरह है, इसलिए लोग समझते हैं कि यह गाड़ी समय पर गंतव्य पर पहुंचेगी। लेकिन लोगों को जब पता चलता है कि यह रोज सवा दो घंटे या उससे ज्यादा देरी से चलती है तो वह किसी दूसरे ट्रेन को चुनेंगे।
इस ऐप पर यह भी पता चलता है कि किस ट्रेन में कितना वेटिंग लिस्ट अपने आप कंफर्म हो जाता है। यह जानने के बाद यात्री उसी ट्रेन में वेटलिस्टेड टिकट लेंगे जिसमें कंफर्म होने की संभावना ज्यादा है।
ऐप में यह भी बताया गया है कि किसी ट्रेन में किस किस मोबाइल कंपनी की कनेक्टिविटी कहां कहां मिलेगी। इससे यात्री निश्चिंत हो जाएंगे कि उसका फोन या डाटा कार्ड कहां चलेगा कहां नहीं। इसी हिसाब से वह योजना बना कर काम करेंगे।
ऐसा नहीं है कि रेलयात्री डाट इन सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही चलता है। इसे डेस्कटाप या लैपटाप कंप्यूटर पर भी देखा जा सकता है। इसमें प्रमुख खंड बनागए हैं जैसे- किसी ट्रेन पर शीर्ष यात्रा खंड, किसी स्टेशन से मशहूर गंतब्य, किसी स्टेशन पर देरी का सूचक, रेल मार्ग पर नेटवर्क या डाटा कनेक्टिविटी खंड आदि। राठी का कहना है कि अगले कुछ महीने में कंपनी इस वेबसाइट/एप्प में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी जोड़ेगी ताकि यात्रियों को और आसानी हो।
No comments:
Post a Comment