नई दिल्ली: आम आदमी को रहत देते हुए पेट्रोल की कीमतों में बुधवार मध्य रात्रि से प्रति लीटर 80 पैसे तथा डीजल की कीमत में 1.30 रुपये की कमी की गयी है । इस महीने इन दोनों ईंधन के दामों में दूसरी बार कमी की गई है। सरकारी पेट्रोलियम वितरण कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा कि नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी। ताजा कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 59.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 47.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आईओसी ने कहा है कि कीमतों में पिछले संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और पेट्रोल की कीमतों तथा रुपये और डॉलर की विनिमय दर के रूझान से दरों में और कमी करने की स्थिति बनी और इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।
इससे पहले 1 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी। तब पेट्रोल 49 पैसे जबकि डीजल 1.21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
वहीं 28 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया था।
No comments:
Post a Comment