�मोदी ने कहा कि यमन में हो रहे हमलों से कई भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया, इस मुहिम के लिए विदेश मंत्री और वीके सिंह बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जैसा काम विदेश मंत्रालय कर रहा है आज तक ऐसे काम नहीं हुआ।
उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि मीडिया में तस्वीर न आने की चिंता न करें बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाएं। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में शौचालय के लिए आंदोलन चलाएं।सभी सांसद ग्रामीण विकास कार्यों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा लोगों को बताना होगा कि पहले क्या काम हुआ और अब हमने ये काम किया है।
मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा कि जमीन बिल पर लोगों से आंख में आंख मिलाकर बात करें। कहा जमीन बिल पर झूठ फैलाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि सांसद इस बात की चिंता न करें कि मीडिया में उनका फोटो नहीं छप रहा है।
�हमारा मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। मोदी ने कहा कि देश के लोगों को अपने घर का सपना दिखाना क्या गलत है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में काम कर रही है। सरकार के सभी निणर्य और नीतियां गरीब के लिए बनाई जा रही है।
No comments:
Post a Comment