Monday, 20 April 2015

मोहाली में एक और कुतुबमीनार जैसा किला

दिल्ली के कुतुबमीनार को सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुतुबमीनार जैसा एक और किला देश में है? अगर नहीं तो दे‌खिए तस्वीरों में।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali
हम बात कर रहे हैं, मोहाली में स्थित चप्पड़चिड़ी की। यह एक टूरिस्ट स्पॉट है। की सबसे बड़ी खासियत विशाल फतेह-बुर्ज है, जोकि कुतुब-मीनार से भी ऊंचा है और देश का सबसे बड़ा टावर है।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali
मोहाली के नजदीक गांव चप्पड़चिड़ी की फिजाएं बसा बाबा बंदा सिंह बहादुर जंगी यादगार बहादुरी की दास्तां बयां करता है। बंदा सिंह बहादुर ने यहां काश्तकारों की जमीन मुक्त कराने के लिए लड़ाइयां लड़ी थीं। उन्हीं की याद में सरकार ने चप्पड़चिड़ी को एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali
बीस एकड़ वाले गई इस यादगार में बाबा बंदा सिंह बहादुर और उनके पांच जरनैलों के विशाल बुत हैं, जिन्हें छोटी-छोटी पहाड़ियों पर स्थापित किया गया है। आजकल इसमें लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है, ताकि ऊपर से नीचे की दुनिया देखी जा सके।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali
इसमें एक ओपन एयर थिएटर है और कैफेटेरिया भी है। इसके दरवाजे आदि पुराने स्टाइल में बनाए गए हैं, जो इसे हेरिटेज लुक देते हैं। यहां एक वाटर बॉडी है, जिसमें बुर्ज व बुतों की आकर्षक छवियां दिखती हैं।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali
रात को लाइटिंग के बाद यहां का नजारा ही अलग होता है। टूरिज्म विभाग द्वारा यहां पुरुष व महिला गाइड नियुक्त किए हैं। जोकि आने वालों को ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराते हैं। रोजाना यहां करीब पांच सौ टूरिस्ट आ रहे हैं। वीकेंड पर संख्या एक हजार तक भी पहुंच जाती है।
quila like kutumb minar is chappar chiri of mohali


No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post