सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड (एससीएसएल) में करोड़ों रुपये के लेखा घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी। विशेष न्यायाधीश बीवीएलएन चक्रवर्ती ने नौ मार्च को अंतिम सुनवाई के दौरान कहा था, ‘‘नौ अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा. मैं इसे बेहद स्पष्ट बना रहा हूं. नौ अप्रैल को फैसला हो जाएगा. आगे मुल्तवी करने का सवाल ही नहीं उठता. अदालत इंतजार नहीं करेगी.’’
देश की सबसे बड़ी लेखा धोखाधड़ी माना जा रहा यह घोटाला सात जनवरी 2009 को तब प्रकाश में आया जब कंपनी के संस्थापक और तत्कालीन अध्यक्ष बी रामलिंगा राजू ने कथित तौर पर अपनी कंपनी के बही खाते में हेराफेरी तथा वर्षों तक करोड़ों रूपये का मुनाफा बढ़ा चढ़ा कर दिखाने की बात कबूल की.
अपने भाई रामा राजू और अन्य के साथ फर्जीवाड़े की बात कथित तौर पर स्वीकार करने के बाद आंध्रप्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग ने राजू को गिरफ्तार कर लिया.
मामले में सभी 10 आरोपी अभी जमानत पर हैं. करीब छह साल पहले शुरू हुए मामले में लगभग 3000 दस्तावेज चिह्नित किये गए और 226 गवाहों से पूछताछ हुई |
No comments:
Post a Comment