न्यूयॉर्क. अमेरिका के मैनहैटन कोर्ट के एक जज ने पति से संपर्क करने के प्रयास में विफल रही ब्रुकलिन की एक नर्स को पति को फेसबुक के जरिए तलाक के दस्तावेज भेजने की मंजूरी दी है.
टाइम मैगज़ीन की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहैटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मैथ्यू कूपर ने हाल में अपने फैसले में महिला को फेसबुक के जरिए पति को तलाक का समन भेजने की मंजूरी दी थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह फैसला अन्य लोगों के लिए कानूनी मिसाल बनेगा या नहीं.
एल्लानोरा बेदू (26) नामक महिला का विक्टर सेना ब्लड-जराकू से साल 2009 में एक सादे समारोह में विवाह हुआ था. बाद में उसने घानी की परंपरा के अनुसार विवाह से मना कर दिया, जिसका उसने पत्नी से वादा किया था. इसके बाद उसने किसी को बताए बिना अपार्टमेंट छोड़ दिया. हालांकि इस दौरान फेसबुक पर वह समय-समय पर पत्नी से संपर्क में रहा.
न्यायालय में दाखिल याचिका में कहा गया है कि ब्लड-जराकू कोई काम नहीं करता. उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही रहने का कोई स्थायी ठिकाना.

No comments:
Post a Comment