पटना. सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह की टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने गुरुवार को भी देश भर में प्रदर्शन किया। बुधवार को पटना में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरिराज के घर पर अंडे और टमाटर फेंके थे। उन्होंने शिवम अपार्टमेंट स्थित उनके घर के बाहर लगी भाजपा की होर्डिंग भी फाड़ दी। कांग्रेसियों के हंगामे के बाद पुलिस ने गिरिराज सिंह के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। गुरुवार को भी दिल्ली, मुंबई सहित कई जगहों पर गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव ने भी गिरिराज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ''सभी को पता है कि गिरिराज की पृष्ठभूमि क्या है। आरएसएस एक फर्जी संगठन है जहां कई फर्जी नेता हैं। गिरिराज को चूड़ी, सिंदूर, बिंदी लगाकर चेहरे पर कालिख पोत देनी चाहिए।'' लालू ने कहा कि ऐसे बयान देने वालों को सजा दिए जाने के लिए देश में सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। ऐसी टिप्पणी को हल्के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। देश में लोकतंत्र है और लोग माफी मांगने से संतुष्ट हो जाते हैं, पर यह काफी नहीं है।
क्या कहा था गिरिराज ने
गिरिराज सिंह के बुधवार को हाजीपुर में कहा था कि अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियन से शादी की होती और सोनिया गोरी चमड़ी वाली नहीं होतीं तो क्या कांग्रेसी उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकारते? गिरिराज ने राहुल गांधी की छुट्टी पर जाने का भी मजाक उड़ाया। कहा, 'राहुल मलेशियाई विमान की तरह गायब हो गए हैं। उनका कुछ पता नहीं लग पा रहा है।'
अमित शाह ने फोन कर दी संभल कर बोलने की चेतावनी
बीजेपी भले ही सोनिया गांधी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री गिरिराज पर सीधे कार्रवाई करने के मूड में नहीं है लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अमित शाह ने गिरिराज को फोन कर संभल कर बोलने की नसीहत दी है। पार्टी का मानना है कि इस प्रकार के बयानों से केंद्र में मोदी सरकार को भारी नुकसान होगा।
बीजेपी भले ही सोनिया गांधी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री गिरिराज पर सीधे कार्रवाई करने के मूड में नहीं है लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अमित शाह ने गिरिराज को फोन कर संभल कर बोलने की नसीहत दी है। पार्टी का मानना है कि इस प्रकार के बयानों से केंद्र में मोदी सरकार को भारी नुकसान होगा।
पूरी दुनिया के महिलाओं का अपमान: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,'' गिरिराज की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इससे पूरी दुनिया की महिलाओं का अपमान हुआ है। रंगभेद के विरुद्ध लड़ने वाले बापू आज जिंदा होते, तो वे भी सदमे में चले जाते। प्रधानमंत्री को उन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। आगामी सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।''

No comments:
Post a Comment