Thursday, 2 April 2015

रूस में मछली पकड़ने वाला जहाज डूबा- 54 लोगों की मौत, 15 नाविक लापता

मॉस्को. रूस का एक मछली पकड़ने वाला फ्रीजर पोत रूस के फार ईस्ट में ओखोतस्क के समुद्र में डूब गया है। इस हादसे में चालक दल के करीब 54 लोगों की मौत हो गई। पोत में चालक दल समेत 132 लोग सवार थे। 
रूसी संवाद समिति इतरतास ने कहा है कि 54 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 15 नाविक अब तक लापता हैं।
जहाज पर सवार 63 लोगों को बचा लिया गया है। हादसा रूस के फार ईस्ट क्षेत्र के बेहद कम आबादी वाले कस्बे मैगादान से 250 किलोमीटर दूर डेल्नी वोस्तोक कामचात्का तट के करीब हुआ। रेसक्यु डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि पोत पर 78 रूसी और म्यांमार के कम से कम 40 लोग सवार थे। इनके अलावा चालक दल में यूक्रेन, लिथुआनिया और वानुअतु के सदस्य भी थे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post