भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की सगाई प्रियंका के साथ बुधवार को हो गई है। सगाई के बाद सुरेश रैना मेरठ की प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इस सादगी भरे सगाई समारोह में रैना के परिवार वालो के अलावा नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए।
रैना के गाजियाबाद स्थित घर पर हुए इस सगाई के समारोह में शगुन लेकर पहुंचे ससुराल वालों का रैना के भाइयों दिनेश रैना और नरेश रैना ने जमकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सुरेश रैना ने नीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था और उनकी आंखो पर चढ़ा था एक खूबसूरत काला चश्मा। हालाकि सगाई के बाद सुरेश रैना दिल्ली चले गए थे।
आपको बता दें कि 3 अप्रैल को भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी मेरठ के चौधरी परिवार की बेटी प्रियंका से होने वाली है। दरअसल सुरेश रैना और प्रियंका एक दूसरे को पहले से ही जानते है। दोनों के पिता सेना में रहे हैं, साथ ही रैना और प्रियंका की मां भी अच्छी सहेलियां हैं।

No comments:
Post a Comment