अंबेडकर जयंती का समापन समारोह अगले साल नागपुर में होगा। कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से दलित राजनीति में अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने की कोशिश करेगी। दलित राजनीति से पूर्व कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी के चलते 19 अप्रैल को यहां रामलीला मैदान में किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने दोहराया कि राहुल किसान रैली में जरूर शामिल होगे। लेकिन पार्टी में एक बड़ा धड़ा इस कोशिश में है कि राहुल गांधी की लांचिंग किसान रैली में न हो। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि राहुल के आगे किसान रैली का एजेंडा कमजोर पड़ जाएगा। मीडिया पूरी तरह से राहुल पर फोकस कर देगा। 20 अप्रैल को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार पर अपना हमला जारी रखेगी। इसलिए कई नेता राहुल को इस कार्यक्रम से दूर रखना चाहते हैं।
No comments:
Post a Comment