मयंक ने एक यादगार पारी खेलते हुए 48 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए, जबकि 16 करोड़ की कीमत वाले युवराज ने आखिर अपना कमाल दिखाते हुए 39 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन ठोके। दोनों ने 106 रन की बहुमुल्य साझेदारी कर दिल्ली के चेहरे पर खुशी लौटा दी। दिल्ली ने आखिर आईपीएल में लगातार 11 मैच हारने के बाद अपनी पहली जीत की दीदार किए।
पंजाब की हार के सबसे बड़े कारण रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन। वर्ल्ड कप में कई मैच कंगारू टीम को अपने बल पर जीत दिलाने वाले जॉनसन बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने चार ओवर में 10.75 की औसत से 43 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। मयंक अग्रवाल ने जॉनसन के 10 बॉल में 20 रन बनाए, युवराज सिंह ने 10 बॉल में 16 रन ठोके।
No comments:
Post a Comment