Tuesday, 14 April 2015

अनुष्का ने कहा "मोहब्बत बुरी बीमारी..."

मुंबई। "बॉम्बे वेलवेट" का दूसरा सॉन्ग "मोहब्बत बुरी बीमारी..." का फर्स्ट लुक हाल ही जारी हुआ। इसमें जैज सिंगर बनी अनुष्का शर्मा डिफरेंट लुक में नजर आ रही हैं, वहीं रणबीर कपूर टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज के किरदार में हैंऔर अनुष्का उनकी लव इंटरेस्ट बनी हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में करण जौहर बतौर विलन नजर आने वाले हैं। साथ ही के. के. मेनन और विवान शाह भी अहम रोल में हैं। 1950 के शुरूआती दौर पर बेस्ड इस फिल्म का स्क्रीनप्ले अनुराग, करण और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर लिखा हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post