Tuesday, 14 April 2015

मात्र 9 हजार रूपए में Microsoft का Windows 10 Laptop

Microsoft low cost laptop coming against Google Chromebookजयपुर। सस्ती कीमत वाले गूगल क्रोमबुक लेपटॉप्स की जबरदस्त लोकप्रियता और बढ़ती मांग से माइक्रोसॉफ्ट के लेपटॉप्स की बिक्री में कमी आई है। इसी के चलते माइक्रोसॉफ्ट अब लेपटॉप सेगमेंट में अपनी पकड़ वापस से मजबूत करने के चलते सस्ती कीमत में शानदार फीचर्स वाला नया लेपटॉप लेकर आ रही है जिसकी कीमत 9 से 10 हजार रूपए के बीच में होगी। यह लेपटॉप लेटेस्ट ओएस विंडोज 10 पर काम करेगा। खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस लेपटॉप को इसी साल जून-जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है।

ये फीचर्स होंगे खास-
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 ओएस वाले इस सस्ते लेपटॉप के बारे में कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। माना जा रहा है कि इस लेपटॉप को ताइवान की एलिटग्रुप कंप्यूटर सिस्टम कंपनी बनाएगी। यह इंटेक के बे ट्रेल प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि इस प्रोसेसर के चलते यह ज्यादा फास्ट नहीं होगा लेकिन पर्सनल यूज के लिए बेहतर माना जा रहा है।

गूगल क्रोमबुक को देगा टक्कर-
माइक्रोसॉफ्ट के इस नए लेपटॉप को सस्ती कीमत वाले Google Chromebook की टक्कर में लाया जा रहा है। खबर है कि इसे विशेषकर भारतीय बाजार और शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसमें 11.6 इंच की डिस्पले स्क्रीन दी जा सकती है, जबकि गूगल क्रोमबुक 13 और 15 इंच की साइज में उपलब्ध कराए गए हैं। यह सस्ता लेपटॉप वेब सर्फिग और वर्ड प्रोसेसिंग जैसे कार्यो के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। गूगल क्रोमबुक फिलहाल 12 हजार रूपए की कीमत में उपलब्ध है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का यह लेपटॉप 9 से 10 हजार रूपए में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post