Thursday, 9 April 2015

मोदी जी की थैंक्यू का जवाब: 'पाकिस्तानी अंदाज' में, लखवी रिहा |



नई दिल्ली। जहाँ एक और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को यमन संकट में मदद के लिए थैंक्यू बोल रहे हैं। वही इसके ठीक एक दिन बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को लाहौर हाईकोर्ट ने तुरंत रिहा करने का आदेश देकर पाकिस्तान ने अपने चिर परिचित अंदाज को बयां कर दिया। लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को लखवी को रिहा करने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर लखवी को नजरबंद रखने का कोई ठोस कारण नहीं है तो उसको तुरंत रिहा कर दिया जाना चाहिए।
लाहौर हाईकोर्ट में लखवी के केस की सुनवाई चल रही थी। सरकारी वकील हाईकोर्ट ने अपना पक्ष नहीं रख पाए और कोर्ट से कुछ समय मांगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर सरकारी वकील की केस के लिए वक्त मांगेगे तो कैसे काम चलेगा। अगर आपके पास लखवी को बंद रखने की कोई ठोस वजह है तो बताएं। इस पर सरकारी वकील कोई ठोस दलील पेश नहीं कर पाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने लखवी को रिहा करने का आदेश सुना दिया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post