नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में फंस गए। पांच मिनट बाद उन्हें लिफ्ट की छत के तरफ से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, वह शौर्य दिवस के मौके पर गुरुवार को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित सीआरपीएफ हेडऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां की वीवीआईपी लिफ्ट में राजनाथ सिंह के साथ सीआरपीएफ के डीजी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और गृह मंत्रालय के कई अफसर चढ़े। लिफ्ट ऊपर जाने के दौरान फंस गई। लिफ्ट से निकाले जाने के बाद राजनाथ जब कार्यक्रम में भाषण देने आए तो उन्होंने इस वाकये का जिक्र किया।
राजनाथ सिंह के अलावा लिफ्ट में डीजी, गृह राज्यमंत्री और आईटीबीटी के डीजी भी फंसे रहे। कहा जा रहा है कि एक साथ कई लोगों के चढ़ जाने के कारण लिफ्ट ओवरलोडेड हो गई, जिसके चलते यह ऊपर जाकर फंस गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत लिफ्ट हैंडलर को बुलवाकर लिफ्ट खुलवाई। इस दौरान पांच मिनट तक गृहमंत्री अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लिफ्ट में फंसे रहे। राजनाथ सिंह ने पहले अधिकारियों और अन्य सहयोगियों को बाहर निकलवाया। सीआरपीएफ के डीजी और अन्य अधिकारियों के लिफ्ट से बाहर निकल जाने के बाद ही राजनाथ सिंह सबसे अंत में लिफ्ट से बाहर निकले। भाषण के दौरान इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं अपने अधिकारियों से हमेशा और हर स्तर पर जुड़े रहना चाहता हूं।''
No comments:
Post a Comment