ऐसे ही समर्थकों में शामिल बुराड़ी निवासी बुजुर्ग सीपी सिंह भी हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आप की ओर से बुराड़ी में आयोजित केजरीवाल के साथ डिनर के मौके पर उन्हें एक लाख रुपये दान में दिए थे। वह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी के हैं, लेकिन अब उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर चंदे में दी गई रकम वापस करने की मांग की है।
जिस तरह से केजरीवाल का रवैया हिटलर जैसा हो गया है, उससे उनका भरोसा टूटा है। योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ही केजरीवाल पर नियंत्रण रख सकते थे, लेकिन उन्होंने दोनों को ही निकाल दिया। अब उन्हें पछतावा है कि उन्होंने पार्टी को एक लाख रुपये क्यों दिए?
No comments:
Post a Comment