Monday, 13 April 2015

ऐप, म्‍युजिक के साथ सबकुछ मिलेगा विंडोज 10 स्‍टोर पर

Windows 10 के लिए चित्र परिणामअपने नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम विंडोज 10 को लेकर बनाए गए एकीकरण के प्‍लान के बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में बताया है कि वो एक नया स्‍टोर लेकर आने वाली है। यहां यूजर्स को न सिर्फ युनि‍वर्सल ऐप्‍स बल्कि म्‍युजिक, टीवी और वीडियो भी उपलब्‍ध होंगे।
इससे पहले एक्‍सबॉक्‍स म्‍युजिक और एक्‍सबॉक्‍स वीडिया के साथ यूजर्स को म्‍युजिक और वीडियो के लिए अलग-अलग स्‍टोर्स पर जाना होता था। लेकिन अब इसे विंडोज 10 में एक साथ कर दिया गया है।
पिछले महीने विंडोज 10 का प्रीव्‍यू लॉन्‍च करते हुए कंपनी ने इसमें मूवी और टीवी सेक्‍शन भी दर्शाया था। हालांकि, तब यह दोनों सेक्‍शन खाली थे लेकिन अब कंपनी ने इन दोनों को एक्टिवेट कर दिया है और विंडोज 10 प्रीव्‍यू का लेटेस्‍ट बील्‍ड एक्‍सेस कर रहे यूजर्स इसका फायदा ले पाएंगे। एक्‍सबॉक्‍स वीडियो का उपयोग कर रहे यूजर्स भी अब अपना पूरा कलेक्‍शन वीडियो प्रीव्‍यू ऐप में देख पाएंगे।
नए बीटा ऐप स्‍टोर में अपडेटेड फिल्‍मों और टीवी सेक्‍शन का उपयोग यूजर्स अपने किसी भी विंडोज 10 डिवाइज पर कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्‍लॉग में नई ऐप के बारे में लिखा है कि, यूजर्स शुरूआत में जो अनुभव करेंगे वह अधूरा होगा क्‍योंकि इसमें अभी फिल्‍मों और टीवी के कास्‍ट और क्रू की जानकारी नहीं डाली गई है। यूजर्स अभी केवल वीडियो देख सकते हैं। लेकिन चिंता न करें, ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा जल्‍द आने वाली है।'
फिल्‍म और टीवी सेक्‍शन की यह सुविधा अभी यूएस, कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी, आस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्‍पेन, स्‍वीडन, स्विट्जरलैंड, यूके, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान और न्‍यूजीलैंड में उपलब्‍ध होगी।
वीडियो के बाद कंपनी ने म्‍युजिक सेक्‍शन भी जल्‍द लाइव करने का वादा किया है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post