नई दिल्ली: ट्रेन में यात्रा के दौरान कंफर्म बर्थ होने के बावजूद यात्रियों को यह आशंका सताती रहती है कि कहीं उनका कीमती सामान चोरी न हो जाए। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही उनके सामान की बीमा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यानी यात्रा के दौरान कीमती सामान चोरी होता है या उसे किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो बीमा कंपनी मुआवजे का भुगतान करेगी। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान और ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने सामान बीमा से जुड़ी नई सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। इस सेवा के तहत यात्री को आइआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए ई-टिकट की बुकिंग कराने के दौरान सामान बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्री सामान गुम या चोरी होने की स्थिति में बीमा की रकम का दावा कर सकेंगे। यात्रा बीमा पैकेज में लैपटॉप, मोबाइल फोन या अन्य महंगी चीजों का कवर होगा।
No comments:
Post a Comment