Monday, 20 April 2015

चीन ने पकिस्तान को कहा "भाई"



नई दिल्ली: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज से दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर हैं। चीन पाकिस्तान में 50 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर सकता है। जिसका बड़ा हिस्सा चाइना-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरिडोर बनाने में खर्च किया जाएगा। टूर शुरू होने से पहले जिनपिंग ने पाकिस्तानी मीडिया के लिए लिखे गए अपने एक आर्टिकल में इस यात्रा को 'अपने भाई' के घर जाने जैसा बताया है।
इस कॉरीडोर के जरिए चीन पाकिस्तान के दक्षिण में मौजूद ग्वादर बंदरगाह तक सड़क मार्ग से भी जुड़ जाएगा भारत के लिए चिंता की बात ये भी हो सकती है कि इस नए बंदरगाह को चीन आगे चल कर एक नौसेनिक केंद्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।
भारत ने हाल ही में बड़ी मुश्किल से श्रीलंका को अपने यहां चीन को बंदरगाह बनाने से रोकने के लिए राजी किया था। खबरों के अनुसार पाकिस्तान चीन से आठ पनडुब्बियां भी खरीदेगा। इस बाबत समझौता भी इसी यात्रा के दौरान हो सकता है। ये सौदा लगभग 5 अरब डॉलर का हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post