Wednesday, 8 April 2015

चार महिला क्रिकेटर बढ़ाएंगी आईपीएल कमेंट्री टीम की रौनक

मुंबई। चार पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, ईशा गुहा, लिसा स्थलेकर और मेलानी जोन्स इस बार आईपीएल-8 की कमेंट्री टीम में शामिल होंगी। 26 सदस्यीय सशक्त कमेंट्री टीम में पहली बार इतनी महिला क्रिकेटरों को स्थान मिला है। आईपीएल के मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम इससे पहले भी कई टूर्नामेंट्‍स के दौरान स्टुडियो में एक्सपर्ट की भूमिका अदा कर चुकी हैं। इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज ईशा मीडिया में काफी सक्रिय है और वे रेडियो तथा टीवी पर स्टूडियो एक्सपर्ट की भूमिका अदा कर चुकी हैं।
लिसा भारत में जन्मी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर है जो 8 टेस्ट, 125 वन-डे और 54 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुकी हैं। मेलानी ने 1998 से 2003 के बीच 5 टेस्ट और 61 वन-डे में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था।
आईपीएल कमेंट्री टीम : आकाश चोपड़ा, डेविड लॉयड, लिसा स्थलेकर, रसेल अर्नाल्ड, एलन विल्किन्स, एचडी एकरमैन, माइकल हैसमेन, संजय मांजरेकर, अंजुम चोपड़ा, हर्षा भोगले, मुरली कार्तिक, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेंडन जुलियन, इयान बिशप, मेलानी जोन्स, साइमन डुल, डेमियन फ्लेमिंग, ईशा गुहा, एम. मबांग्वा, सुनील गावस्कर, डेनियल मॉरिसन, केपलर वेसल्स, रमीज राजा, डेमियन मार्टिन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, रवि शास्त्री।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post