Wednesday, 8 April 2015

बिना रजिस्‍ट्रेशन के मिलेगा एमआई पैड, रेडमी 2, एमआई4 भी सस्‍ता

चीनी कंपनी जियाओमी की स्‍थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर भारत में पहला एमआई फैन फेस्टिवल मनाया जा रहा है जिसमें खरीददारों के लिए कई ऑफर दिए जा रहे हैं।
हालांकि यह सभी ऑफर केवल एक दिन के लिए हैं। कंपनी ने @एमआइइंडिया ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस फेस्टिवल के लिए घोषणा की है। आज यानी बुधवार की रात 12 बजे तक यह फेस्टिवल चलेगा।
जियाओमी का रेडमी 2 स्‍मार्टफोन और एमआई पैड टैबलेट के साथ शुरू करते हुए इसे आज बिना किसी रजिस्‍ट्रेशन के उपलब्‍ध कराया जाएगा। इन दोनों में से रेडमी 2 को फ्लैश सेल के द्वारा बेचा गया है जबकि एमआई पैड ओपन सेल से उपलब्‍ध कराया गया है।
एमआई फैन फेस्टिवल में जियाओमी रेडमी 2 और एमआइ पैड का ओपन सेल चला रहा है। आप आज मध्‍यरात्रि तक 6,999 रुपए में रेडमी 2 और एमआई पैड को 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
साथ ही कंपनी ने भारत में एमआई 4 स्‍मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की है। 19,999 रुपये में मिलने वाला यह डिवाइस अब 17,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसका 64 जीबी वैरिएंट 23,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में उपलब्‍ध है। यह ऑफर भी आज मध्‍यरात्रि तक के लिए ही है।
इसके अलावा यदि आप रेडमी नोट 4जी की ऑनलाइन खरीददारी करते हैं तो जियाओमी इयर हेडफोन दे रहा है। यदि आप एंयरटेल या मोबाइल स्‍टोर से फैबलेट खरीद रहे तो आपको 5,200 एमएएच का एमआइ पावर बैंक मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post