बेंगलुरू। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन ग्रॉसरी (किराने का सामान) बेचने की तैयारी में है। साल की दूसरी छमाही में इसकी शुरुआत की जा सकती है। फ्लिपकार्ट यह बिजनेस शुरू करने के लिए कोई अधिग्रहण नहीं करेगी।
ग्रॉसरी बिजनेस में उतरने के बाद फ्लिपकार्ट का मुकाबला बिगबास्केट, शॉपनाऊ और लोकल बनिया जैसी ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनियों से होगा। एक रिपोर्ट में कंपनी सूत्रों के हवाले से बताया गया है, 'हमारे पास टेक्नोलॉजी, वेयरहाउस और ब्रांड्स हैं, लिहाजा हम ग्रॉसरी बिजनेस खुद शुरू करेंगे। इस सेगमेंट में हम साल के आखिर के 6 महीनों में उतर सकते हैं।'
यहां गौर करने वाली बात है कि अमेजन और स्नैपडील पहले से ग्रॉसरी सेगमेंट में हैं। पिछले हफ्ते अमेजन इंडिया ने कहा था कि वह किराना दुकानों के साथ मिलकर एक्सप्रेस डिलीवरी प्लेटफॉर्म शुरू कर रही है। अमेजन इसे 'किराना नाऊ' नाम दिया है।
स्नैपडील ने गॉरमे फूड रिटेलर गोदरेज नेचर्स बास्केट के साथ जनवरी में हाथ मिलाया था। कंपनी नेचर्स बास्केट के 400 प्रॉडक्ट्स ऑनलाइन बेच रही है। लेकिन, कंपनी अब तक ऑन-डिमांड ग्रॉसरी नहीं बेचती।
.jpg)
No comments:
Post a Comment