नई दिल्ली। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार की सुबह भारत पर अपने आउटलुक को अपग्रेड किया है। मूडीज ने भारत पर अपना आउटलुक स्टेबल से बढ़ाकर पॉजिटिव कर दिया है। मूडीज ने भारत की रेटिंग को 'BAAA3' पर रखा है। भारत का आउटलुक अपग्रेड करते हुए मूडीज ने कहा कि कि सरकार की ओर से ग्रोथ बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अभी भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले मजबूत है। देश की सॉवरेन क्रेडिट की दिक्कतें काबू में है। साथ ही मूडीज को सरकार से आने वाले दिनों में एक्शन की उम्मीद है।
मूडीज के मुताबिक अगर सरकार की ओर से किए गए रिफॉर्म से ग्रोथ को बल मिलता है तो भारत की सॉवरेन रेटिंग को अगले 12 से 18 महीनों में अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से देश की रेटिंग प्रोफाइल को मदद मिलेगी। मूडीज ने कहा कि महंगाई को काबू करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम सकारात्मक हैं। इसके अलावा भारत को कमोडिटी की गिरती कीमतों का फायदा मिलेगा।
मूडीज की ओर से आउटलुक बढ़ाए जाने पर वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने कहा कि यह अपग्रेड सरकार की आर्थिक नीति और रिफॉर्म पर उठाए गए कदमों का नतीजा है। मूडीज का यह कदम बेहद पॉजिटिव है। अभी और तेजी से कई रिफार्म करना बाकी है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार श्री अरविंद सुबरामण्यम के मुताबिक भारत का आउटलुक बढ़ना बेहद पॉजिटिव खबर है। साथ ही सुब्रमणियन ने कहा कि आउटलुक अपग्रेड होना इस बात का सबूत है कि सरकार की ग्रोथ स्ट्रैटजी सही दिशा में काम कर रही है। उनके मुताबिक ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सरकार आगे भी कदम उठाएगी। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
No comments:
Post a Comment