घरेलू विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज अपने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। कपनी ने यात्री किरायों में भारी कमी का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक ये एक प्रमोशनल स्कीम है जिसके तहत एयरलाइन ने घरेलू और विदेशी उड़ानों के किराए में करीब 50 फीसदी की कमी की है। स्कीम का फायदा उन ग्रहकों को मिलेगा जो 3 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच टिकट बुक कराएंगे। लेकिन बुक टिकट की सीमा 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच रखी गई है। यानी ये स्कीम इस समय सीमा के बीच ही यात्रा करने पर ये मान्य होगी। बता दें कि इस साल कई विमान कंपनियों ने यात्रियों को लुभाने के लिए ऐसे स्कीम को लॉन्च किये हैं। ऐसे स्कीम जनवरी-मार्च और जुलाई-सितंबर के बीच की यात्राओं के लिए लाया जाता है। विमान कंपनियों का मानना है कि आमतौर पर इन महीनों में यात्रियों की संख्या में भारी कमी हो जाती है। जिसके चलते कंपनियों को ऐसे आकर्षक योजना चलानी पड़ती है।

No comments:
Post a Comment