2 जीबी रैम, अच्छे डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन वाले स्मार्टफोन की चाहत रखने वाले यूजर्स के मापदंडों पर यह फोन खरा उतरता है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज का इतनी कम कीमत पर मिलना इसकी प्रमुख खासियत माना जा रहा है।
यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है और इसे 5.0 लॉलीपॉप पर अपग्रेड किया जा सकता है। इसका 5 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले 220 पीपीआई पिक्सल डेन्सिटी ऑफर करता है। हैंडसेट में 2000एमएएच बैटरी मिलती है।
ये स्मार्टफोन प्रोटेक्टिव कवर के साथ बना हुआ है। इस स्मार्टफोन में आपको मिलता है क्वाड कोर 1.3 गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स-ए7 प्रोसेसर। इसी के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा बीएसआई सेंसर एवं एलईडी फ्लैश के साथ और 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज कैपेसिटी को माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
अगर आईबॉल एंडी 5एम एक्जॉटिक के कनेक्टिविटी विकल्पों को देखें तो इसमें 3जी, हॉट स्पॉट फंक्शनलिटी के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एफएम रेडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment