Friday, 17 April 2015

2 हजार रुपए सस्ता हुआ श्याओमी स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत

दमदार हार्डवेयर और सॉफ्टवेयरचाइनीज एप्पल के नाम से मशहूर कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार अपनी अच्छी पकड़ बना चुकी है। अगर आप श्‍याओमी स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखते हैं, तो इस समय श्याओमी मी4 खरीदने का अच्छा मौका है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दाम 10 फीसदी कम कर दिए हैं।

कीमत में दो हजार रुपए की गिरावट के बाद श्याओमी मी4 (16 जीबी) के दाम 17,999 रुपए और श्याओमी मी4 (64 जीबी) के दाम 21,999 रुपए हो चुके हैं। लॉन्च के समय फोन की कीमत क्रमश: 19,999 रुपए और 23,999 रुपए थी।

नई कीमत के साथ श्याओमी मी4 आज गुरुवार से फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध हो चुका है। इस फोन को खरीदने के लिए अब ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।
श्याओमी मी4 को दमदार हार्डवेयर के साथ उतारा गया है। यह पांच फुल एचडी स्क्रीन के साथ काम करता है। फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 801, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए इस फोन में कोई जगह नहीं ‌दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 4.4.3 ओएस और श्याओमी के MIUI 6.0 यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है।

श्याओमी मी4 की ‌बैटरी 3,080mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह सामान्य इस्तेमाल पर डेढ़ दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 1 घंटे में 60 फीसदी तक तेजी से चार्ज हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post