Thursday, 16 April 2015

परमाणु लैस अग्नि - 3 का सफल परीक्षण



बालेश्वर (ओडिशा): भारत ने गुरुवार को अपनी परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि- III का ओडिशा के तटीय व्हीलर द्वीप से सफलकिया।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि मिसाइल का व्हीलर द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के परिसर चार से सचल प्रक्षेपक द्वारा प्रायोगिक परीक्षण किया गया। सेना ने यह परीक्षण सुबह 9 बज कर करीब 55 मिनट पर किया।
अग्नि-3 मिसाइल 1.5 टन वजन के हथियार ढो सकने में सक्षम है। इसकी लंबाई 16 मीटर है और इसका वजन 48 टन है। द्विस्तरीय प्रणोदक प्रणाली से लैस यह मिसाइल काफी उच्च वेग से वातावरण में पुन: प्रवेश कर सकता है। अग्नि-3 एक रेल मोबाइल सक्षम मिसाइल है और पूरे भारत में कहीं से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है।
आईटीआर निदेशक एमवीके वी प्रसाद ने बताया कि भारतीय सेना की रणनीतिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) की ओर से किया गया यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। परीक्षण के लिए हर तरह का सहयोग रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मुहैया कराया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया कि यह अग्नि तृतीय श्रृंखला का तीसरा प्रायोगिक परीक्षण था। यह परीक्षण मिसाइल के प्रदर्शन के दोहराव के लिए किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए आज के परीक्षण के संपूर्ण पथ की निगरानी तट पर स्थापित विभिन्न टेलीमेट्री स्टेशनों, इलेक्ट्रो ऑप्टिक प्रणालियों और अत्याधुनिक रडारों तथा प्रभाव बिंदु के समीप खड़े नौसेना के पोतों के माध्यम से की गई।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post