Thursday, 16 April 2015

गृह मंत्री ने मसरत की गिरफ़्तारी के दिए निर्देश



नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से बात की और मसरत आलम पर कार्रवाई करने को बोला है। राजनाथ सिंह ने कल देर रात सईद से इस बारे में बात की। इससे पहले गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने भी प्रदेश सरकार को मामले में कार्रवाई के लिए कहा।
उधर, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्थिति को देखते हुए उचित समय पर मसर्रत आलम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और उनके समर्थको ने नई दिल्ली से लौटने पर कल श्रीनगर में रैली का आयोजन किया। इस रैली में मसरत आलम भी शामिल हुआ। इस दौरान अलगाववादी नेता मसरत ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। गिलानी की इस रैली में पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए।
पाकिस्तान झंडा लहराने और भडक़ाऊ नारे लगाने पर मसरत, गिलानी, बशीर अहमद भट्ट समेत कई लोगों के खिलाफ मामला रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, अलगाववादी नेता मसरत आलम को अपनी इस करतूत को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा, 'मुझे नारेबाजी पर पछतावा नहीं है। मुझे गिरफ्तारी से भी कोई डर नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post