Thursday, 16 April 2015

सानिया-शोएब के यहाँ जल्दी ही गूंजेंगी किलकारी...!!!




नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा के दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर बनने के बाद सबसे ज्यादा खुशी उनके पाकिस्तानी पति शोएब मलिक को हुई। शोएब ने यह खबर मिलते ही सानिया के पोस्ट पर री-ट्वीट करके खुद को इस टेनिस सनसनी का सबसे बडा फैन भी घोषित किया। सानिया ने अन्य फैंस की ही तरह शोएब को भी धन्यवाद दिया और कहा कि आपसे बहुत जल्द मिलूंगी। 

वहीं, सोशल मीडिया पर हुए सवाल-जवाब सेशन में शोएब मलिक ने हिंट दिया कि उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंज सकती हैं। सानिया जब से नंबर वन बनी हैं, तबसे ही पूरे देश में उनकी वाहवाही हो रही है। 

जब एक फैन ने पूछा कि हम चाचू कब बनेंगे जिस पर शोएब का जवाब था- जल्द ही, इंशाअल्लाह। वहीं, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते, तो निश्चित ही सानिया के मैनेजर होते।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post