BSNL के इस प्लान के तहत महीने भर 3जी इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी. इस प्लान के तहत शुरुआती 1 जीबी इंटरनेट स्पीड 3.6 MB प्रति सेकेंड होगी. उसके बाद इस्तेमाल करने पर इंटरनेट स्पीड 512 केबी प्रति सेकेंड हो जाएगी. फिलहाल ग्राहकों को हर महीने 3जी इंटरनेट प्लान का इस्तेमाल करने के लिए करीब 300 से 400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. लिहाजा यह प्लान सस्ता जान पड़ता है.
बीएसएनएल हर महीने 240 रुपये में 30 दिन तक 3जी अनलिमिटेड इंटरनेट डाउनलोड और व्हाट्सएप इस्तेमाल की सुविधा देने जा रहा है. एक जीबी तक इसकी स्पीड 3.6 एमबी प्रति सेकेंड होगी. एक जीबी खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 512 केबी प्रति सेकेंड हो जाएगी. अगर कोई उपभोक्ता बड़ी फिल्में या फाइल डाउनलोड करना चाहता है तो उसे हर माह 340 रुपये खर्च करना पड़ेंगे और एक महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट से डाउनलोडिंग की सुविधा होगी. इसमें दो जीबी तक स्पीड 3.6 एमबी होगी.
.jpg)
No comments:
Post a Comment