Mahindra Korando भारत में होगी लॉन्च, इनको देगी टक्कर
नई दिल्ली। महिन्द्र अपने अधिगृहीत कोरियाई ब्रांड सांगयोंग की प्रीमियम सेगमेंट वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार सांगयोग कोरान्डो भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इससे पहले इसी ब्रांड की लग्जरी एसयूवी कार सांगयोग रेक्सटॉन एसयूवी भारत में महिन्द्रा�रेक्सटॉन�नाम से उतार चुकी है। नई एसयूवी को यहां पर महिन्द्रा कोरान्डो नाम से इसी साल लॉन्च किया जा रहा है।
कई बार देखी जा चुकी है टेस्ट राइड के दौरान-
कंपनी के टेस्ट राइड के दौरान महिन्द्रा कोरान्डो एसयूवी कार को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। यह 5 सीटों वाली लग्जरी एसयूवी कार है जिसे भारत में ही बनाकर पेश किया जा रहा है। यह कार इंटरनेशनल मार्केट में पहले से उपलब्ध है, लेकिन यहां अब लॉन्च किया जा रहा है।
खास फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस-
महिन्द्रा कोरान्डो के फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस सेगमेंट में सबसे अच्छे हैं। इस एसयूवी कार में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडल दिए गए हैं जो क्रमश: 149 पीएस और 175 पीएस का पावर जनरेट करते हैं। दोनों ही मॉडल में 6 स्पीड मेनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम की च्वॉयस दी गई है। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, रीवर्स पार्किग सेंसर, एक्टिव हेड रेस्ट्रेंट तथा हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
भारत में इनसे होगी टक्कर-
महिन्द्रा कोरांडो के भारतीय वर्जन में फीचर्स के मामले कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 11 लाख से 15 लाख रूपए के बीच की कीमत में उतारेगी। इस कीमत पर रेनो डस्टर, निसान टेरेनो और नई लॉन्च होने वाली हुंडई आईएक्स25 जैसी कारों के टॉप एंड वेरियंट्स को टक्कर देने वाली है।
No comments:
Post a Comment