इंटरव्यू में विराट ने हार के बाद के अनुभव शेयर करते हुए कहा, “अनुष्का ने मुझे शांत रहने और अपने खेल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अनुष्का का कहना था हमारे देश में लोग इसी तरह सोचते हैं।” विराट ने कहा कि मैच के बाद हमारे पोस्टर जलाए गए, हार के लिए अनुष्का को ब्लेम किया गया। तब कोई क्यों सामने नहीं आया था जब मैंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में चार सेन्चुरी बनाई थी। तब क्यों किसी ने नहीं कहा कि ये भी अनुष्का के कारण हुआ। बता दूं कि अनुष्का हर टेस्ट मैच में वहां मौजूद थीं और टीम और मुझे सपोर्ट कर रही थीं।
अनुष्का के कारण ही खेल सका
विराट ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का कारण अनुष्का ही थीं। उनके कारण ही मैं अच्छा प्रदर्शन कर सका। विराट के अनुसार, “लोग जानते नहीं कि अनुष्का ही वो वजह हैं जिनके कारण टेस्ट सीरीज में मैंने अच्छा खेला। फील्ड पर मैं खुश और संयमित रहता था, क्योंकि फील्ड के बाहर मैं क्वालिटी टाइम बिता रहा था।” विराट कहते हैं कि उन्हें ये जानकर धक्का लगा कि लोग किसी की पर्सनल लाइफ को किस हद तक टारगेट कर सकते हैं।
अनुष्का का किया बचाव
विराट ने गर्लफ्रेंड अनुष्का का बचाव करते हुए कहा कि हार से उनका कोई लेना देना ही नहीं था। उनका मुझपर पॉजिटिव इफेक्ट ही था। विराट ने ये भी साफ किया कि उस घटना के बाद उनका रिलेशनशिप और मजबूत हो गया है।
No comments:
Post a Comment