Thursday, 9 April 2015

ये होंगे पहले 'खान', जिन्हें KISS करेगी आलिया भट्ट!

करण जौहर ने जबसे अपनी अगली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की घोषणा की है, लोग इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगा बैठें। फिल्म से जुड़ी जानकारी पाने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।
वहीं, करण जौहर यह भी साफ किया है कि 'कपूर एंड सन्स' एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें आपको प्रेम त्रिकोणीय कहानी देखने को मिलेगी। यानि की वह खबर महज अफवाह है कि इस फिल्म में आलिया और सिद्धार्थ भाई-बहन के रूप में दिखेंगे। लेकिन खबरों के मुताबिक, फिल्म में आलिया और फवाद खान की जोड़ी काफी दमदार दिखेगी। फवाद खान और आलिया की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित होंगे, क्योंकि एक ओर जहां है चुलबुली आलिया, वहीं दूसरी ओर शांत-सुशील फवाद खान। बहरहाल, अब यहां यह देखना कि निर्देशक शकुन बत्रा आलिया की हॉट जोड़ी बनाते किसके साथ हैं..फवाद खान या सिद्धार्थ मल्होत्रा!
पिछली फिल्मों को देखें तो आलिया ने लगभग अपनी सभी फिल्मों में काफी हॉट सीन दिए हैं, चाहे वरूण धवन हों या सिद्धार्थ या अर्जुन कपूर। आलिया को यूं ही फीमेल इमरान हाशमी का टैग नहीं दिया गया। लिहाजा, रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा सकता है कि करण जौहर की इस फिल्म में भी आलिया और फवाद के बीच कुछ किसिंग सीन देखने को मिल जाएं। हम्ममम.. यदि ऐसा होता है कि फवाद खान इंडस्ट्री के पहले खान होंगे जिन्हें आलिया के साथ किसिंग सीन देने का मौका मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post